बरेली: होली, रमजान माह और चुनाव को लेकर एडीजी ने अफसरों संग की बैठक
सोमवार को एडीजी जोन पीसी मीना ने पुलिस लाइन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारो होली और रमजान माह समेत लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए जरूरी निर्देश दिये। एडीजी ने कहा कि बरेली में 2577 होलिका दहन स्थलों का सम्बन्धित थाना प्रभारी भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित