बरेली: हजियापुर में चाय का खोखा लगाने वाले व्यक्ति ने किया सुसाइड
हजियापुर में रविवार देर रात चाय का खोखा लगाने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया। परिवार वालों ने जब शव फंदे से लटका देख तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने जांच पड़ताल की। पूछताछ में कोई भी परिवार का सदस्य नहीं बता सका कि आखिर सुसाइड क्यों किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया।