👉#शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को मिला दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान
--#उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के महत्व का दिया संदेश
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच द्वारा हरि कौशल त्यागी जनकल्याण समिति के सहयोग से रोजा स्थित हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अतुलनीय योगदान देने वाले जनपद के पांच शिक्षकों को ‘दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले शिक्षकों में बेसिक शिक्षा से देवेश बाजपेई, प्रधानाध्यापक, पीएम श्री सेहरामऊ दक्षिणी, जूनियर शिक्षा से सुनील तिवारी, प्रधानाचार्य, बिहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगोदाम शाहजहांपुर, माध्यमिक शिक्षा से सुनील कुमार वर्मा, अध्यापक, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कमलेश द्विवेदी, देवी संपद विद्यालय तथा कुमारी अनम, डीपी महाविद्यालय शामिल रहीं। सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न, शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं समाजसेविका स्वर्गीय दीपिका त्यागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान भारतीय युवा चेतना मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति की सदस्य एवं शिक्षाविद रहीं स्वर्गीय दीपिका त्यागी की स्मृति में ‘दीपिका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान’ की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस थर्मल के कंपनी हेड हिरदेश तोमर ने कहा कि हमारे जीवन में शिक्षक का सर्वोच्च स्थान है। अच्छे और चरित्रवान शिक्षक समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और दूसरे शिक्षक भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने संस्था की इस पहल को सराहनीय बताया।कार्यक्रम में भारतीय युवा चेतना मंच के प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा एवं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के संयोजक रवेंद्र त्यागी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। संचालन डॉ. विनय गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नीरा त्यागी, मयंक मिश्रा, विद्यासागर त्यागी, योगेंद्र त्यागी, शेखर त्यागी, अन्नू पंडित, सुगंधा, प्रज्ञा, दीक्षा, साक्षी, माही, पायल, सुरुचि, सुरभि, स्नेहा, रविंद्र सर, सृष्टि, संध्या, शिवांगी, गौरी, शिव सिंह, मनोज, कमलेश, लालाराम, मुकेश सिंह, वीरेश चंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
Narendra Tyagi
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 5, 2026