ललितपुर: धौर्रा में नारायणी नदी पर बने चेक डैम को पार करते समय युवक नदी में डूबा, NDRF द्वारा पिछले 4 दिन से लगातार तलाश
बीते लगभग चार दिन पूर्व ग्राम धौर्रा स्थित नारायणी नदी पर बने हुए चेक डैम को पार करते समय सोनू सहरिया का पैर फिसल कर नदी में गिरने से वह डूब गया था। उक्त मामले में बीते लगभग चार दिनों से एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। परंतु शनिवार शाम करीबन 5:00 बजे तक किसी तरह की कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है।