बक्सर: कार्य में लापरवाही के कारण चार राजस्व कर्मचारी और दो अंचल अमीन निलंबित, छह सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 शुक्रवार को अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में अपराह्न 5 बजे की गई. बैठक में सभी अंचलाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के विरूद्ध लगान वसूली के लिए 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक अंचल में मौजावार कैंप लगाने का निर्देश दिया गया.