बक्सर: संयुक्त कृषि भवन में जैविक मेला सह बायर सेलर मीट का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 बक्सर स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में जैविक मेला सह बायर सेलर मीट का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वहीं मंच संचालन अमान अहमद ने की। किसानों को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जिले में जैविक खेती की अपार संभावनायें हैं।