बक्सर: गोलंबर पर लगे जाम के कारण नगर के साथ फोरलेन पर वाहनों की लगी लंबी कतार, आवागमन प्रभावित
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 बक्सर गोलंबर पर विभिन्न दिशाओं से एक साथ बड़े वाहनों के पहुंचने से सुबह 5 बजे के करीब शुक्रवार को अचानक जाम लग गई है. जिसके कारण आवागमन पूरी तरह नगर के साथ बक्सर पटना फोरलेन पर बाधित हो गई है. फोरलेन पर 10 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी में वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. फोरलेन पर वाहनों की लाइन प्रताप सागर से भी आगे तक लगा हुआ है.