बक्सर: 1 फरवरी को जॉब कैंप में 30 से ज़्यादा कंपनियाँ लेंगी भाग: जिला नियोजन पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 आई0टी0आई0 परिसर, चरित्रवन, बक्सर में 01 फरवरी को मेगा जाॅब कैंप सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। शाम लगभग 3:30 बजे उक्त बातें जिला नियोजन पदाधिकारी अनिश तिवारी ने कही। उन्होने कहा कि 30 निजी कंपनियां भाग लेगी। वहीं 50 से अधिक रिक्तियां कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित है जो बक्सर में ही संचालित हो रहा है।