बक्सर: बक्सर के सदर अस्पताल में दो दिवसीय रैपिड मूल्यांकन का आयोजन
Buxar, Buxar | Jan 31, 2025 सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने को लेकर विभागीय कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (एनक्वास) व लक्ष्य कार्यक्रम के तहत जिले के सदर अस्पताल में 2 दिवसीय रैपिड असेसमेंट का आयोजन किया गया। अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेगी।