भदेसर: भदेसर उपखंड क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से हड़कंप की खबर के बाद प्रशासन अलर्ट, जलदाय और चिकित्सा टीम ने संभाला मोर्चा
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर कस्बे में अज्ञात बीमारी के मामले सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है उपखंड अधिकारी रजनी मीणा ने खुद प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की वहीं जलदाय विभाग ने पानी के नमूने लिए और चिकित्सा विभाग ने घर घर सर्वे शुरू कर बीमारी के कारणों की जांच तेज कर दी है ।