क्रांति सूर्य टंट्या मामा गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी में शिक्षण सत्र समाप्ति से पहले की गई फीस वृद्धि विद्यार्थियों के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है। पीजी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों ने फीस में 7 से 8 गुना वृद्धि के विरोध में करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।