भारत सरकार की एडिप योजना के तहत 24 जून बुधवार को खरगोन में बी.टी.आई. रोड कपास मंडी में आयोजित शिविर में 104 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरणों में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसिकल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक साधन शामिल थे।