इंदौर: जैन समाज ने सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता के खिलाफ खोला मोर्चा, आम लोगों और व्यापारियों को किया जागरूक
Indore, Indore | Oct 3, 2024 जैन समाज के लोगों ने राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में पहुंचकर,दुकानदार और राहगीरों को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जैन सोशल ग्रुप के प्रमुख ने बताया की मुनि विनम्र सागर महाराज ने आह्वान किया है कि संस्कृति की रक्षा,बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित भारत के उद्देश्य को लेकर इंटरनेट पर प्रसारित होने वाली अश्लील वीडियो को प्रतिबंधित लगाया जाए।