बबेरू: हरदौली नहर के पास बाइक सवार तीन लोग भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Sep 10, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अरथरा निवासी रामपाल पुत्र रंगुवा उम्र 50 वर्ष, यह अपनी पुत्री पूनम उम्र 19 वर्ष व भतीजी नीलम पुत्री राजेश उम्र 21 वर्ष एक ही बाइक में सवार होकर आज गुरुवार को मौदहा से अपने गांव अरथरा जा रहे थे. तभी गुरुवार की रात 8 बजे बांदा रोड हरदौली नहर के पास भैंस से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनको सीएचसी मे भर्ती कराया गया