जबलपुर: उफान पर नर्मदा, तिलवारा के छोटे पुल पर रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालकर उमड़ी भीड़; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी उफान पर है, जिससे जबलपुर के प्रसिद्ध तिलवारा घाट का छोटा पुल खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति यह है कि नर्मदा का उफनता पानी पुल की सतह को छूकर बह रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस डरावने मंजर के बीच भी लोगों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जान हथेली पर रखकर युवा और स्थानीय लोग इ