सरधना: गांव खेड़ा में जंगल से चारा लेकर लौट रही महिला और उसकी ननद के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही महिला और उसकी 14 वर्षीय ननद के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।