जमुई: नारडीह के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा और ट्रिपल लोडिंग बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर, चार लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 7, 2026 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नारडीह के पास शनिवार की दोपहर 1:30 बजे तेज रफ्तार ई- रिक्शा और ट्रिपल लोडिंग बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक और ई- रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति यानि कुल चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।