जमुई: जमुई की युवती श्रेशी श्री ने एक दर्शन नामक किताब में समेटी जमुई की सारी खूबसूरती, चारों ओर हो रही सराहना
Jamui, Jamui | May 23, 2026 अमूमन 22 साल की उम्र में युवा पढ़ाई, नौकरी या मनोरंजन की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, लेकिन जमुई की एक युवती ने अपनी सोच और मेहनत से कुछ अलग कर दिखाया है। जिले की रहने वाली श्रेशी श्री ने इतनी कम उम्र में ऐसी किताब लिखी है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। श्रेशी ने ‘जमुई : एक दर्शन’ नामक पुस्तक की रचना की है। इसका वीडियो शनिवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है।