लालगंज: चौकी दौना जेहतमंदपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी दौना जेहतमंदपुर गांव में बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित धनखरा पोखरा के पास रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। जिससे गांव में हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान आयुष पुत्र मनोज उम्र लगभग 20 वर्ष कक्षा 12 का छात्र था । जो अपने ननिहाल में बचपन से रहकर पढ़ाई कर रहा था ।