कानपुर: चलती ऑटो से महिलाओं ने लूटे 15 लाख के जेवर, पीड़ित महिला भाई के घर रखने जा रही थी, गुजैनी से उतरने के बाद टप्पेबाजी की
कानपुर में दो शतिर टप्पेबाज महिलाओं ने ऑटो में बैठी कानपुर देहात की महिला के 15 लाख के जेवरात पार कर दिए।महिला जब गुजैनी में ऑटो से उतरी तो उसे घटना का पता चला। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने सोमवार 2:00 बजे कहा कि अगर किसी महिला के साथ टप्पेबाजी घटना हुई है तो तहरीर दे जांच के बाद संबंधित थाने में FIR के लिए निर्देशित किया जाएगा।