कानपुर: बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में सीटीआई चौराहे से चावला मार्केट चौराहे तक निकाली गई रैली
बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में सोमवार 3 बजे कानपुर के सीटीआई चौराहा से चावला मार्केट चौराहा तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान पदाधिकारियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये एक छोटा प्रदर्शन कर हम लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है, यदि जल्द कोई सुनवाई नहीं होती है तो ये आंदोलन और उग्र होगा।