कानपुर: कानपुर कोर्ट में तमंचा लेकर पहुंचा युवक, वकीलों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को किया सुपुर्द
कानपुर कोर्ट में सोमवार को एक बदमाश पेशी के दौरान तमंचा लेकर कोर्ट में पहुंच गया। दोपहर 2.30 बजे तमंचा गिरने पर वकीलों ने देखा तो उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि उसका एक साथी भी तमंचा लगाकर पहुंचा था, लेकिन उसके दबोचे जाने के बाद वहां से भाग निकला। कोतवाली पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।