कानपुर: पास्टर्स एसोसिएशन ने क्रिसमस के अवसर पर प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा की मांग की, पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
कानपुर नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर सोमवार 3 बजे पास्टर्स एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने आज एक ज्ञापन के माध्यम से कानपुर के विभिन्न चर्चों में यीशू मसीह की आराधाना के पर्व क्रिसमस के आगामी आयोजन पर प्रशासनिक सहयोग और मसीह समाज की सुरक्षा के लिए मांग करी ।