बालूमाथ: चितरपुर गांव में धारदार हथियार से वृद्ध की गला रेतकर हत्या,शव को कब्जे मे कर जांच में जुटी पुलिस*
बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चितरपुर गांव निवासी बिगन उरांव 70 वर्ष के रूप में हुई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगन उरांव मंगलवार शाम अपने घर के समीप बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों धारदार हथियार से हत्या कर दी