बेलतरा: जिला पुलिस ने शराब कोचियों पर प्रहार करते हुए 16 लीटर महुआ शराब जब्त की, तीन गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई
सोमवार को शाम तकरीबन 4:00 बजे मिली जानकारी, रतनपुर पुलिस का शराब कोचियों पर लगातार प्रहार, 16 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन गिरफ्तार, बिलासपुर रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधीनगर क्षेत्र से तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 3200 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।