फुल्लीडूमर: खेसर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के नए भवन का निर्माण जल्द होगा शुरू, जिप अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता के साथ किया निरीक्षण
खेसर बाजार के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के नए भवन का निर्माण जिला परिषद के 15वीं वित्त आयोग से 62•65 लाख की राशि से किया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कार्यपालक अभियंता एवं जेई के साथ अस्पताल के वर्तमान स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया। जहां CO मनोज कुमार ने अंचल अमीन को तत्काल अस्पताल की जमीन मापी करने का निर्देश दिया। जिसकी मापी शुरू की गई।