फुल्लीडूमर: प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का डीआरडीए निदेशक ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
फुल्लीडमर प्रखंड कार्यालय भवन के प्रस्तावित भूमि का DRDA निदेशक श्रीनिवास कुमार ने निरीक्षण किया। यहां मालूम हो कि वर्तमान में यहां के एक पुराने अंबेडकर भवन में चल रहे प्रखंड कार्यालय के पश्चिम कौशल विकास केंद्र के आसपास की सरकारी जमीन पर नए प्रखंड भवन निर्माण के लिए डीएम के निर्देश पर CO मनोज कुमार ने प्रस्ताव भेजा था। जिसका DRDA निदेशक ने निरीक्षण किया।