फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड के लोहागढ़ नदी में बना डायवर्सन हुआ क्षतिग्रस्त जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं आवागमन
फूल्लीडुमर प्रखंड के बहराना गांव के समीप लोहागढ़ नदी में बना डायवर्सन तीन-चार रोज पूर्व काफी बारिश होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से दर्जनों गांव के लोगों का खेसर बाजार एवं तारापुर से संपर्क टूट गया। मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता प्रीतम कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कर डायवर्शन को दुरुस्त किया जाएगा।