फुल्लीडूमर: केंन्दुआर गांव में स्कूल के समीप कीचड़ व जल जमाव होने की वजह से छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का करना पड़ रहा है सामना
प्रखंड के केंन्दुआर गांव के महादलित टोले के समीप स्कूल व आंगनबाड़ी के रास्ते में जल जमाव व कीचड़ होने की वजह से छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही पानी निकासी एवं सफाई नहीं की जाती है तो गंभीर बीमारी होने का खतरा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से समस्या के निवारण को लेकर गुहार लगाई।