जमुई: केतरु नवादा गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, बाइक सवार युवक भी घायल, परिजनों में पसरा मातम
Jamui, Jamui | Sep 3, 2025 केतरु नवादा गांव में शौच करने जा रहे 65 वर्षीय किशुन यादव को तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे किशुन यादव और बाइक सवार राहुल कुमार घायल हो गए। परिजन द्वारा आनन- फानन में मंगलवार की रात 8:00 बजे किशुन यादव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल कुमार का इलाज गिद्धौऱ में ही कराया जा रहा है।