तारानगर: दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में साहवा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
तारानगर के साहवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं अश्लील विडियो वायरल करने में मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।एसपी जय यादव आईपीएस ने बताया पुलिस थाना साहवा में दर्ज दुष्कर्म एवं अश्लील विडियो वायरल करने के मामले में वाछिंत आरोपी सुभाष स्वामी पुत्र श्योदान स्वामी 37 साल निवासी धीरवास बडा तहसील तारानगर जिला चूरू की गिरफ्तार किया है।