तारानगर: चूरू लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने कहा, मुख्यमंत्री युवाओं की मांग के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव बहाल करें
चूरू लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद राम सिंह कस्वा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व की पहली सीढ़ी है, जो युवाओं की भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित करती है।लेकिन प्रदेश में पिछले 2 वर्ष से छात्रसंघ चुनाव स्थगित पड़े हैं। उन्होने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार न तो पंचायत व निकाय चुनाव कराना चाहती है,और न ही छात्रसंघ चुनाव।जो न्यायोचित नही है।