तारानगर: जिगसाना में 15 फ़ीट पुराने कुएं में गिरा सांड, बालाजी गौ सेवा समिति व ग्रामीणों ने 3 घंटे की मेहनत से निकाला बाहर
चूरू जिले के तारानगर थाने के गांव जिगसाना में 15 फ़ीट गहरे पुराने कुए में एक सांड गिर गया।जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर तारानगर से बालाजी गौ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची।जहाँ कुए की गहराई अधिक होने के कारण व संसाधनों की कमी के चलते ग्रामीणों के सहयोग से 3 घंटे की कड़ी मशकत के बाद बेसहारा सांड को सुरक्षित बाहर निकला, मगर शासन प्रशासन नही पहुंचा।