तारानगर: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने चौधरी धर्मशाला तारानगर में भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने चौधरी धर्मशाला, तारानगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर नागरिकगणों की समस्याएं सुनी।भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निर्देशानुसार क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।