तारानगर: पुनरास में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत पंजाब नेशनल बैंक और वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा शिविर आयोजित
पंजाब नेशनल बैंक और वित्तीय साक्षरता केंद्र तारानगर के संयुक्त तत्वाधान में पुनरास में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत शि विर का आयोजन किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला अधिकारी राहुल गोले ने शिविर का औचक निरीक्षण किया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार के कैंप जो जनकल्याण की योजनाओं से जुड़े हैं जिनको अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं।