हायाघाट: हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी ऑटो स्टैंड पर वसूली को लेकर हंगामा और मारपीट
हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हथौड़ी ऑटो स्टैंड पर उस समय हंगामा मच गया जब स्टैंड इंचार्ज और ऑटो चालक के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना के विरोध में ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी और थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक रोहित कुमार ने हायाघाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है ।