रुपौली: भगवा मय हुआ रुपौली, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा रुपौंली परिक्षेत्र
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड में तीसरीबार मंगलवार को रामनवमी के शुभावसर पर उमंग एवं उत्साह से लवरेज विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी । इसमें शामिल हजारो श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उदघोष से पूरा रूपौली क्षेत्र गुंजायमान हो उठा तथा हर क्षेत्र में भगवाध्वजा लहरा उठा ।