खड्डा: नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में बिना अनुमति बीडीओ आवास का ध्वस्तीकरण मामला गर्माया, शासन ने मांगी रिपोर्ट, जांच टीम गठित
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया विकासखंड परिसर में बिना अनुमति बीडीओ आवास ध्वस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में परियोजना निदेशक डीआरडीए को अध्यक्ष बनाया गया है,जबकि अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और बीडीओ पडरौना पहुँचे जाँच मे