खड्डा: देवीपुर में भैंस चरा रहे किशोर को जहरीले गोहटी ने डसा, कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
कुशीनगर से सटे बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ।जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय विजय यादव, पुत्र जोगिंदर यादव, गांव के सरेह (खेत किनारे) में भैंस चरा रहा था, तभी उसे अचानक जहरीले गोहटी (जहरीले जंतु) ने काट लिया। विजय की चीख सुनकर पास में मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुँचे।