संडीला: अहिरोरी की ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग, विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा पत्र
गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अहिरोरी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को हटाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह के कार्यों को लेकर क्षेत्र से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।