राठ: मियांपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला की मौत, पति ने कहा- कपड़ों में लगी आग से जल गई थी
Rath, Hamirpur | Dec 3, 2025 राठ कस्बे के मियांपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 24 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है तथा बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए थे।