जहानाबाद: जिले में एक युवक का देशी कट्टा लहराते वीडियो वायरल
जिले के एक युवक का कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जांच किया गया। जहां वायरल वीडियो में देसी कट्टा के साथ दिख रहे युवक का सत्यापन स्थानीय चौकीदार से कराने पर पाया गया कि उक्त युवक मनियामा गांव का निवासी 19 वर्षीय सोनू कुमार है।