ब्यौहारी: कार में लिफ्ट देकर बुजुर्ग का रुपए किया पार, पेंशन निकाल कर घर लौट रहे थे रिटायर शिक्षक, ब्यौहारी नगर की घटना
ब्यौहारी नगर में स्थित सेंट्रल बैंक से पेंशन निकाल कर घर लौट रहे बुजुर्ग के के रुपए पार हो गए हैं। शिकायतकर्ता रिटायर्ड शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहे थे,तभी एक अज्ञात कार रुकी और लिफ्ट दी इसके बाद बैग में रखे 58 हजार रुपए चोरी हो गए। बुजुर्ग ने घर में बैग देखा तो उसमे पैसे नही थे, पुलिस मामले की जांच कर रही है।