कर्वी: चित्रकूट बार एसोसिएशन ने लालापुर आश्रम के महंत भरत दास की गिरफ्तारी और भरतकूप चोरी के खुलासे को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सोमवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट बार एसोसिएशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महंत भरतदास की गिरफ्तारी और 21 मार्च की 20 लाख चोरी के खुलासे की मांग उठाई। अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा बोले—11 मुकदमे दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, एक महीने बाद भी केस अनसुलझा। पुलिस पर केवल आश्वासन देने का आरोप लगा है।