घाटमपुर: कुढ़नी चौराहे पर दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने ज्वेलर्स की कनपटी पर कट्टा लगाकर ₹18 लाख की लूट की
साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी चौराहे पर दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने ज्वेलर्स मुकेश शुक्ला की बाइक में टक्कर मार कर गिराया और कनपटी पर कट्टा लगाकर जेवरात से भरा बैग छीन लिया।पीड़ित के मुताबिक जेवर और नगदी समेत 18 लाख रुपए की लूट हुई है।थाना प्रभारी ने रविवार रात 8बजे बताया घटना की जांच की जा रही है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।