सरदारशहर: महाराजा अजमीढ़ देव जयंती पर सरदारशहर में स्वर्णकार समाज ने एकता का संकल्प लिया
सरदारशहर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान एवं युवा मंडल संस्थान के तत्वावधान में चौधरी के कुएं के पास स्थित मनोकामना पूर्ण बालाजी मंदिर में महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान समाजबंधुओं ने महाराजा अजमीढ़ देव को नमन कर समाज की एकता, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।