गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में किस पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नानाखेड़ी मंडी में 22 अप्रैल 2024 को फरियादी किसान राजकुमार धाकड़ निवासी बरखेड़ा गिर्द पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी राजू जाट को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने 7 जुलाई को बताया, आरोपी राजू जाट ने तीन साथियों के साथ फसल बेचने आए किसान पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी के फरार 3 साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।