गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में कोचिंग जाने घर से निकली किशोरी हुई थी लापता, पुलिस ने इंदौर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को पुलिस ने इंदौर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है। 7 जुलाई को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 3 जुलाई से लापता किशोरी की 4 जुलाई को फरियादी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिक 16 वर्षीय किशोरी को इंदौर से दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।