गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन ने किया झंडा अर्पण और सम्मान समारोह का आयोजन
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन एमपी द्वारा झंडा अर्पण और सामान समारोह किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने बताया, हनुमान जी को झंडा अर्पण कर समाज कल्याण, जग कल्याण की कामना की। विभिन्न समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समाज को शिक्षित संगठित करने पर जोर दिया गया।