गुना नगर: जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति और रोटरी क्लब ने रोटरी भवन में लगाया निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर
गुना में रोटरी भवन में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति और रोटरी क्लब ने 7 जुलाई को निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया। नेत्र चिकित्सकों ने 80 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच कर निशुल्क उपचार किया एवं दवाइयां दी। 20 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में रोटरी क्लब और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।